फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood actor akshay kumar reached kaja for film shooting

फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार

Sat, 19 May 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 19 May 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor akshay kumar reached kaja for film shooting

यहां पहुंचने पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का पारंपरिक तरीके से स्थानीय लोगों ने स्वागत किया ।खिलाड़ी नाम से मशहूर सिने अभिनेता अक्षय कुमार जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अक्षय दोपहर करीब तीन बजे शिमला से हेलीकॉप्टर में काजा हैलीपैड पर पहुंचे। मौसम खराब होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने फिल्म अभिनेता का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। 
विज्ञापन


स्पीति घाटी की वादियों में अक्षय कुमार स्टारर हिंदी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग की जानी है। हालांकि, फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ नहीं आ पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने सबसे पहले चाय और स्नैक्स मांगे

bollywood actor akshay kumar reached kaja for film shooting

बताया जा रहा है कि परिणीति किसी अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच पाईं। काजा हैलीपैड से अक्षय कुमार सीधा रंगरिक में होटल पहुंचे। होटल के कमरे को विशेष रूप से सजाया गया है।

कमरे में बुद्ध की प्रतिमा से लेकर बुद्धिस्ट आर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। अक्षय कुमार ने सबसे पहले चाय और स्नैक्स मांगे। हालांकि मौसम खराब रहने के कारण पहले दिन फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई।

वहीं अक्षय कुमार के स्पीति पहुंचने से यहां के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक पर्यटन सीजन के दौरान बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पहुंचने से पर्यटन सीजन को रफ्तार मिलेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed