फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   bjp support

सुनील सिंह को भाजपा का समर्थन : स्वतंत्र देव

Tue, 16 Feb 2016 03:13 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 16 Feb 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-बसपा के संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती ताकतवर हैं और भाजपा ही उन्हें विस चुनाव में हराएगी। विस चुनाव में भाजपा और बसपा का सीधा मुकाबला होगा। प्रदेश में अगला सीएम भाजपा बनाएगी। सीएम का चेहरा कौन है..? इस सवाल को वह टाल गए।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह बरेली में 28 फरवरी को होने वाली किसान कल्याण रैली की समीक्षा करने अलीगढ़ आए थे। यहां उन्होंने जिला और महानगर कमेटी की बैठकें कर रैली में 150 बसें ले जाने की अलग-अलग जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने जपान हाउस स्थित जिला कार्यालय की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में जो योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका फायदा आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। सपा सरकार इन योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है।
विज्ञापन


इसलिए रैली से जनता को सीधे बताया जाएगा कि प्रदेश सरकार की वजह से उन तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा। बैठकों में सांसद सतीश गौतम,जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारास्वत, ठा. शल्यराज सिंह, सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed