..तो सैफई का खजाना कर दें दान मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कौशांबी सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने मुलायम सिंह यादव परिवार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उन्हाेंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि उन्हें मुस्लिमों से इतना ही प्यार है तो सैफई का खजाना उन्हें दान कर दें। श्री सोनकर रविवार को कलक्ट्रेट पर भापजा द्वारा आयोजित धरना में कार्यकर्ताआें को संबोधित कर रहे थे।
यह सिलसिलेवार धरना देहली गेट थाना क्षेत्र के खटीकान मुहल्ले में सांप्रदायिक झगड़े में मारे गए गौरव के परिजनों को दादरी में मारे गए अखलाक के परिजनों के बराबर मुआवजा देने और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया जा रहा है। रविवार को धरने का पांचवां दिन था। इसमें एटा जनपद एवं छर्रा विधानसभा क्षेत्र के नेता एवं कार्यकता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद सोनकर ने कहा कि दादरी के अखलाक के परिजनों को 45 लाख एवं चार फ्लैट दिए गए। जबकि गौरव के परिजनों के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का दुरुपयोग करे रहे हैं। इस मामले को संसद एवं विधानसभा में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का पैसा मुख्यमंत्री या उनके परिवार का नहीं है। यह गाढ़ी कमाई का पैसा है, जिसे जनता टैक्स के रूप में देती है। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे तो जनता के बीच उम्मीद जगी थी, लेकिन सरकार बनते ही उम्मीदों पर पानी फिर गया। बजट का 30 प्रतिशत पैसा अल्पसंख्यकों पर खर्च हो रहा है। एटा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। तुष्टिकरण की नीति के कारण मदरसों को पैसे दिए जा रहे हैं।
उर्दू में लगातार भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने जनता से सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सपा सरकार शमशान में जाने वालों से भी भेदभाव कर रही है। कब्रिस्तानों की चार दीवारी बनाई जा रही है। उन्होंने कोल विधायक हाजी जमीरउल्ला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें गौरव के परिवार के प्रति थोड़ी भी सहानुभूति है तो उसके परिवार को मुआवजा दिलाने में आगे आएं। हमने संघर्ष कर दस लाख दिलवाए हैं। प्रदेश मंत्री एवं धरना के संयोजक राम प्रताप सिंह, महापौर शकुंतला भारती, विपिन वर्मा डेविड, पंकज गुप्ता, चौधरी देवराज सिंह, पूनम बजाज आदि ने संबोधित किया।