{"_id":"6fb90acfff33d3cba5aa2a860d3fc9d6","slug":"bjp-leaders-lose-bdc-election-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के चुनाव हारे भाजपा के दिग्गज","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बीडीसी के चुनाव हारे भाजपा के दिग्गज
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगड़ा)
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक समिति सदस्य के तौर अपना भाग्य आजमाने उतरे भाजपा के धुरंधरों को हार का स्वाद चखना पड़ा है। परागपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष रहे कमलेश को भारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको मात्र 104 मत पड़े। वहीं दूसरी तरफ गरली पंचायत के निवर्तमान प्रधान धर्मवीर को भी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्हें समाजसेवी करतार ठाकुर ने 140 मतों से हराया। इसी तरह जिला परिषद सदस्य संदीप शर्मा भी बीडीसी का चुनाव हार गए हैं। उन्हें युवा सुनील कुमार ने 600 मतों से हराया। इससे पहले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंश कालिया, संजीव शर्मा, संसार चंद मेहता जैसे धुरंधरों की भी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस तरह से भाजपा के बड़े बड़े चेहरों का चुनाव हारना कहीं न कहीं जसवां परागपुर में कांग्रेस की मजबूती को दर्शाता है। इधर कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया का कहना है कि जनता के प्यार और स्नेह का फल कांग्रेस पार्टी को मिला है। पंचायत चुनावों में भाजपा को मुहं की खानी पड़ी है।
विज्ञापन