{"_id":"6486a1f35de13c092b0396dc","slug":"bihar-woman-accuses-sitamarhi-s-jdu-mp-of-forcibly-having-sex-complaint-filed-in-hajipur-cjm-court-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : JDU सांसद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए; वैशाली कोर्ट में परिवाद दर्ज कर लगाया आरोप, दूसरी बार ऐसी चर्चा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Bihar : JDU सांसद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए; वैशाली कोर्ट में परिवाद दर्ज कर लगाया आरोप, दूसरी बार ऐसी चर्चा
Mon, 12 Jun 2023 10:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:11 AM IST
सार
बिहार में JDU सांसद के खिलाफ एक महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि JDU सांसद ने नौकरी देने के नाम पर अपने पटना स्थित आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद के खिलाफ एक महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने हाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने उनके नौकरी देने के नाम पर अपने पटना स्थित आवास पर बुलाए और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तब जदयू सांसद ने उस महिला को जान से मारने की धमकी भी देने लगे। वहीं सांसद का कहना है कि महिला ने उनपर पर झूठा केस दर्ज कराकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।
सांसद ने महिला पर लगाया आरोप
JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू का कहना है कि पिछले दिनों एक महिला के खिलाफ उन्होंने पटना के शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। जेडीयू सांसद का आरोप है कि महिला ने उनका फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके एवज में दो करोड़ रुपए की मांग रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने उस महिला को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करने लगी।
दो जून को भी सांसद से मांगे थे 2 करोड़ की रंगदारी
पिछले दो जून को भी अपराधियों ने JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू को फोन कर दो करोड़ रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। जदयू सांसद ने पहले इसे फेक कॉल या किसी का मजाक समझा। लेकिन, जब अपराधी बार-बार कॉल कर रंगदारी मांगने लगे तब उन्होंने शास्त्रीनगर थाने जाकर FIR दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अपराधियों ने तीन अलग-अलग नंबर से उन्हें फोन करके रंगदारी की मांग की है।
विज्ञापन
पिछले साल साइब्रर अपराधियों ने अकाउंट हैक किया था
लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष साइबर अपराधियों ने सांसद सुनील कुमार पिंटू का अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसको लेकर भी सुनील कुमार पिंटू खूब चर्चा में रहे थे।
महिला ने कहा - मिल रही है धमकी
अब उस महिला ने हाजीपुर के सीजेएम कोर्ट में जेडीयू सांसद के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो एडिट कर दो करोड़ रुपए मांगने का जो आरोप मुझ पर लगाए हैं वह पूरी तरह से गलत है। उस विडियो की जांच की जाय। महिला का यह भी कहना है कि सांसद अपने गुर्गों से उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि हमलोगों के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।