फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Gujarat Police Arrests Suspect for Unauthorized Access to PM Modi and CM Yogi’s Aadhaar Data

Aadhaar Card: पीएम मोदी और सीएम योगी के आधार डाटा में छेड़छाड़ कर रहा था, गुजरात पुलिस ने बिहार से उठाया

Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

Bihar News: गुजरात पुलिस बिहार के मुजफ्फरपुर से एक शख्स को उठाकर ले गई है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आधार डाटा से छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा था। पुलिस आईपी एड्रेस के जरिए उस तक पहुंची।
 

विज्ञापन
Bihar News Gujarat Police Arrests Suspect for Unauthorized Access to PM Modi and CM Yogi’s Aadhaar Data
आरोपी युवक अर्पण दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने वाले युवक को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे मुजफ्फरपुर के कांटी से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, पुलिस उसे अपने साथ लेकर निकल गई है।

विज्ञापन


मोबाइल में मिले आधार कार्ड से छेड़छाड़ के साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान कांटी सदातपुर निवासी अर्पण दुबे उर्फ मदन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सदातपुर में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता है। उसके पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है। उस मोबाइल में आधार कार्ड से छेड़छाड़ के साक्ष्य भी मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस उसे गुजरात ले जाने के लिए रवाना हो गई है। कांटी थानेदार संजय कुमार ने अर्पण दुबे की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस के साथ कांटी और अहियापुर पुलिस की भी टीम साथ थी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अर्पण ने आधार कार्ड पोर्टल के जरिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड में छेड़छाड़ की थी। दोनों की जन्म तिथि समेत अन्य डाटा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया था। इसके बाद गुजरात की साइबर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहियापुर और कांटी पुलिस ने छापेमारी में की मदद
इसी छानबीन में मोबाइल के आईपी एड्रेस जरिए डिटेल निकालकर आरोपी की गिरफ्तारी की कवायद शुरू की गई। उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद साइबर थाने की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद अहियापुर और कांटी थाने की पुलिस की मदद से सदातपुर में छापेमारी की गई। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके भाई का भी मोबाइल जब्त करने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed