{"_id":"688602052c3199d448995aae608e1e97","slug":"bedhinag-dshaithl-reached-the-quarter-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग, दशाईथल क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बेड़ीनाग, दशाईथल क्वार्टर फाइनल में पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्व. महिपाल दा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शिव शक्ति बेड़ीनाग और महावीर क्लब दशाईथल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में शिव शक्ति बेड़ीनाग की टीम ने क्रिकेट क्लब चौड़मन्या को छह विकेट से हरा दिया। टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चौड़मन्या ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
जवाब में बेड़ीनाग की टीम ने सचिन के नाबाद 36 रन की बदौलत 13वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के साथ ही शिव शक्ति बेड़ीनाग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। अर्द्धशतक लगाने वाले चौड़मन्या के योगेश को मैन आफ मैच से नवाजा गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में क्रिकेट क्लब रमतड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में दशाईथल ने 13वें ओवर में आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। रमतड़ के लिए महेश, गौतम ने तीन-तीन विकेट चटकाए। रमतड़ के महेश को 74 रन की पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। निर्णायक नीरज कुमार, भुवन कुमार, कवींद्र नेवे, सोनू पानू थे। स्कोरिंग अर्जुन रावत ने की।
विज्ञापन