{"_id":"02c7765c4fd3eb5feeea3821fca5b627","slug":"babatpur-to-the-bhu-link-frontline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर से बीएचयू तक कड़ी निगहबानी ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बाबतपुर से बीएचयू तक कड़ी निगहबानी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जिन रास्तों से फ्लीट गुजरनी है, उन रास्तों के किनारे के भवनों की छतों पर भी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार की दोपहर बाद तीन बजे एसपीजी ने डीरेका स्थित गेस्ट हाउस, बीएचयू कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली। पीएम के प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।
डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को उनकी तैनाती की रूपरेखा समझाई। पीएम मोदी पहले सोमवार की सुबह वाराणसी पहुंचने वाले थे। शनिवार की रात तय हुआ कि वह रविवार की रात ही वाराणसी पहुंचेंगे। डीरेका के गेस्ट हाउस में वह रात्रि विश्राम करेंगे। प्रोटोकाल आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नए सिरे से तैयारियां शुरू कीं।
आईजी एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी संजीव कुमार गुप्ता, एसएसपी आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी रविवार की सुबह डीरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वह बीएचयू गए। यहां एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया। एसपीजी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अधिकारी बीएचयू हेलीपैड और फिर यहां से संत रविदास मंदिर गए।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की गई। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि डीरेका गेस्ट हाउस और बीएचयू कार्यक्रम स्थल के अलावा संबंधित मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बीडीएस, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्टर टीमें तैनात कर दी गई हैं।