फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Are affected by water logging in Dropur Mohllewasi

दरोपुर में जलभराव से प्रभावित हैं मोहल्लेवासी

Mon, 08 Feb 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 08 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Are affected by water logging in Dropur Mohllewasi
 अधर नगर पालिका मामदेवपुर में टूटे सीवर व्यवस्था को ठीक करने में लगी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मामदेवपुर में जहां जलनिकासी के लिए इंटर पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था है उससे कुछ पहले ही सीवर पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने से जलनिकासी ठप है।

 इससे नगर के वे मोहल्ले प्रभावित हैं जहां सीवर की व्यवस्था है। दरोपुर, गोलामंडी, काजीपुर, पीरखांपुर, मर्यादपट्टी, जलालपुर आदि मोहल्लों को जाने वाले मार्गों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


 पकरी तिराहे पर नाली का पानी ओवर फ्लो कर रहा है। दरोपुर की समस्या इन दिनों जटिल हो गई है। मोहल्ले की एक गली इस तरह प्रभावित है कि उस गली में पानी तैर रहा है और उसमें दो दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लावासी मंसूल अली ने कहा कि उन लोगों का जीवन नरक के समान हो गया है। घर से निकलना दूभर हो गया है। पानी निकासी के साधन खत्म हो गए हैं।

छेदी गुप्ता, बेचू गुप्ता, महमूद आलम, अफजल, रमाशंकर जायसवाल, दौलत राम आदि ने बताया कि नगर पालिका से भारी मायूसी हुई है। हर रोज जलनिकासी की समस्या नए नए मोहल्लों में पांव पसारती जा रही है।


 जिसे नगर पालिका ने गंभीरता से लिया होता तो कब का दुरूस्त हो चुका होता। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक, सैलेश ठाकुर ने बताया कि मामदेवपुर में 30 फीट नीचे खुदाई कर सीवर लाइन को दुरुस्त करने की कवायद में सभी लोग लगे हुए हैं।

 सीवर लाईन से पानी निकासी इतना तेज है कि काम में व्यवधान हो रहा है। कहा कि हम लोग व्यवस्था ठीक करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed