फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Aatmahtya not, is played by killing

अात्महत्या नहीं, अमान की हुई है हत्या

Sat, 28 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Sat, 28 Mar 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Aatmahtya not, is played by killing

चार दिन पहले नर्सिंग होम में फंदे से लटके मिले कर्मचारी अमान अंसारी की (21) मौत को परिजन आत्महत्या की घटना मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार को मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने पहले नर्सिंग होम में जाकर हंगामा किया, फिर कोेतवाली में सीओ पीएस पांगती और कोतवाल कमल राम आर्या का घेराव कर अमान की हत्या की आशंका जताते हुए खुलासे की मांग उठाई। हालांकि परिजनों की तरफ  से किसी के खिलाफ भी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


24 मार्च को नाइट ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अमान अंसारी नर्सिंग होम के अंदर ही फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि नर्सिंग होम का दरवाजे में सेंटर लाक लगा था। जो दूसरी चाबी से भी खुल सकता है है। शनिवार को घटना के चार दिन बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने नर्सिंग होम जाकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर सीओ और कोतवाल का घेराव कर मामले की जांच करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों और मृतक के परिजनों के काफी तीखी नोंकझोंक भी हुई। सीओ द्वारा मृतक के परिजनों से हत्या की आशंका होने पर तहरीर देने को कहने के बाद वे शांत हुए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


मौत के रहस्य की कड़ी में वो भी है शामिल
टनकपुर (चंपावत)। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी अमान अंसारी की मौत के रहस्य की कड़ी में वो भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक अमान का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले कुछ समय से दोनों में अनबन भी चल रही थी। परिजन और पुलिस को भी अमान के प्रेम प्रसंग की बात पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाली रात मोबाइल पर किसी से नहीं की थी बात
टनकपुर (चंपावत)। घटना वाली रात अमान अंसारी ने अपने मोबाइल से किसी भी व्यक्ति से बात नहीं की। मोबाइल की काल डिटेल में यह बात सामने आई है। सीओ पीएस पांगती ने बताया कि अमान के मोबाइल की काल डिटेल के अनुसार घटना वाली रात उसने मोबाइल पर किसी से बात नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed