{"_id":"71ab50a3e30ebefc928e1b4fe0f664a1","slug":"-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से आ रहा लाल रंग का पानी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
हैंडपंप से आ रहा लाल रंग का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
यहां हैंडपंप से निकला पानी दस मिनट बाद ही लाल हो जाता है। ग्रामीणों ने इस पानी की जांच कराने की मांग की है। सिमकुना निवासी दुकानदार कौस्तुभानंद ने बताया कि यहां 2009 में हैंडपंप लगाया गया था। काफी समय तक लोगों को इससे शुद्ध पेयजल मिलता रहा। इधर कुछ समय से हैंडपंप से प्रदूषित पानी निकल रहा है। पानी बर्तन में दस मिनट में लाल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में हैंडपंप का पानी किसी के उपयोग का नहीं रह गया है। उन्होंने जल संस्थान से इसकी जांच कराने की मांग की। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव मिश्र ने बताया कि भूजल में लौह तत्वों के आने के कारण हैंडपंप का पानी लाल हो जाता है। लौह तत्व स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। पेयजल के रूप में लोगों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिशासी अभियंता ने कहा कि भविष्य में ग्रामीणों की ओर से प्रस्ताव आने और किसी मद से धन उपलब्ध होने पर ही वहां दूसरा हैंडपंप लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन