{"_id":"129111b5ac834a1be8f9cb6fda297989","slug":"zonal-inter-university-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई(शिमला)
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वालीबाल प्रतियोगिता में चार टीमों का चयन आल इंडिया जोनल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इन चार टीमों का चयन स्पर्धा में शामिल हुई 37 यूनिवर्सिटीयों में से हुआ है। प्रतियोगिता के चौथे दिन इन टीमों के मध्य कुल चार मैच खेले गए है।
विज्ञापन
आल इंडिया जोनल इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी व जीएनडीयू अमृतसर की टीमों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मैच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी व जीएनडीयू अमृतसर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें कुरुक्षेत्र ने 3-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने पटियाला को 3-1 से पराजित किया। तीसरा मैच कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी व पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें कुरुक्षेत्र ने पटिलाया को 3-0 से मात दी। चौथा मैच जीएनडीयू अमृतसर व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने 3-0 से विजय हासिल की। शुक्रवार को इन चार टीमों के मीच खिताबी जंग होगी।