फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youtube channel for cbse school

अब यूट्यूब से करेंगे सीबीएसई के स्कूल पढ़ाई

Sat, 31 Jan 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Jan 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
youtube channel for cbse school

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने युवाओं को उनके तरीके से ही सिखाने का रुख अपनाया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश भेजे हैं कि वह अपने यूट्यूब चैनल बनाएं और हर गतिविधि को उस पर अपलोड करें। इससे युवा अपनी गतिविधियों को इंटरनेट के माध्यम से अन्य जगहों पर भी प्रचारित करेंगे और खुद भी देखेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक स्कूलों को अपनी विभिन्न ‘लर्निंग एक्टिविटीज’ को इस चैनल पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा छात्रों से शॉर्ट फिल्म, रोल प्ले, टॉक, डिस्कशन, वाद-विवाद, प्रजेंटेशन सहित सभी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग यहां अपलोड करनी है।
विज्ञापन


बोर्ड ने इसके लिए कुछ थीम जैसे स्वास्थ्य, डिजास्टर मैनेजमेंट, विभिन्न सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय मुद्दे और पढ़ाने के नवोदित तरीके आदि तय भी किए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बीके सिंह ने कहा कि न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों के लिए यह भी यह बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि इससे छात्रों को अपने ही हाईटेक अंदाज में कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पूर्व की जानकारी पर फोकस

youtube channel for cbse school

सीबीएसई ने छात्रों के बीच उत्तर पूर्व (नार्थ ईस्ट) के राज्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की है। इसके लिए बोर्ड की ओर से होने वाली आल इंडिया हेरिटेज क्विज में छात्रों को खासतौर से नार्थ ईस्ट पर फोकस कराया जाएगा।

नार्थ ईस्ट के सात राज्यों पर फोकस करते हुए बोर्ड ने यह थीम तैयार की है, जिसके बारे में बोर्ड पूरा कंटेंट भी उपलब्ध कराएगा। क्विज में 25 प्रतिशत सवाल नार्थ ईस्ट से जुड़े हुए ही पूछे जाएंगे।

बोर्ड का यह फैसला निश्चित तौर पर उस नजरिए से भी बेहतर होगा, जबकि राजधानी दिल्ली में नार्थ ईस्ट के छात्रों पर कई हमले के वाकये सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed