फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth festival in sector 11 government college

यूथ फेस्ट में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज का दबदबा

Wed, 09 Oct 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Oct 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
youth festival in sector 11 government college

पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल (जोन-ए) के चौथे दिन स्टेज पर पंजाबी संगीत और ग्रामीण संस्कृति को युवाओं ने जिंदा कर दिया।

विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल का चौथे दिन के कार्यक्रम सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-11) में हुए। यूथ फेस्ट का चौथा दिन सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के नाम रहा। कॉलेज के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल नौ पुरस्कार जीते।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की टीम ने छह पुरस्कारों के साथ दूसरा और जीसी-46 गवर्नमेंट कॉलेज की टीमों ने पांच पुरस्कार जीतकर तीसरा स्थान पाया।
 
गर्मी ने किया बेहाल
जीसी-11 ऑडिटोरियम में खचाखच भीड़ के कारण विद्यार्थियों और मेहमानों को खासी दिक्कत हुई। एयर कंडीशनर ने भी काम करना बंद कर दिया। एक वक्त तो ऑडिटोरियम में इतनी उमस हो गई कि सभी दरवाजे और खिड़कियां खोलनी पड़ीं। बाद में कॉलेज प्रबंधन ने अतिरिक्त पंखे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला आज
बुधवार को पीयू जोनल यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल का आखिरी दिन होगा। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में होने वाले यूथ फेस्टिवल की सबसे रोचक गिद्दे और भंगड़े के चैंपियन का फैसला होगा। दोनों ही इवेंट में सात से आठ टीमें हिस्सा लेंगी।


यूथ फेस्ट कनवीनर और डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से ग्रुप फोक डांस और दोपहर 1:30 बजे से गिद्दे और फिर भंगड़े की प्रतियोगिता होगी।

इवेंट कॉर्डिनेटर डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह के सत्र में होम सेक्रेटरी अनिल कुमार और दोपहर बाद अतिरिक्त गृह सचिव प्रेरणा पुरी मुख्य अतिथि होंगी।

मंगलवार को हुई प्रतियोगिताओं का रिजल्ट  

लेडिज ट्रेडिशनल गीत
पहला-एसजीजीएस-26
दूसरा-जीसी-46
तीसरा-एसडी-32

वार सिंगिंग प्रतियोगिता
पहला-एसजीजीएस-26
दूसरा-जीसी-46
तीसरा-डीएवी-10

कविश्री
पहला-पीयू कैंपस
दूसरा-जीसी-46
तीसरा-एसजीजीएस-26

कली सिंगिंग
पहला-डीएवी-10
दूसरा-जीसी-11
तीसरा-एसजीजीएस-26

रंगोली
पहला-पीयू कैंपस
दूसरा-जीसी-46
तीसरा-गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज-10

फुलकारी
पहला-पीयू कैंपस
दूसरा-एसडी-32
तीसरा-जीसी-11

दसूती
पहला-डीएवी-10
दूसरा-एसजीजीएस-26
तीसरा-एसडी-32

पाखी मेकिंग
पहला-एसडी-32
दूसरा-एसजीजीएस-26
तीसरा-पीयू कैंपस

क्रोचेट वर्क
पहला-एसजीजीएस-26
दूसरा-डीएवी-10
तीसरा-पीयू कैंपस

निटिंग प्रतियोगिता
पहला-गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-42
दूसरा- एसजीजीएस-26
तीसरा-जीसी-46

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed