{"_id":"9d7f05df05cd4e0b5a9928d69d2e8ae3","slug":"youth-fest-in-chandigarh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्ट का आगाज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्ट का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 20 Feb 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में वीरवार को दो दिवसीय सालाना यूथ फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय इंटर-पॉलिटेक्निक युवक मेले का शुभारंभ राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने किया।
मित्तल ने इस दौरान चंडीगढ़ पॉलिटेक्निक कालेज का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को नगद इनाम और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस मौके सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू व तकनीकी शिक्षा विभाग के एडिशनल डॉयरेक्टर मोहनबीर सिंह सिद्धू भी हाजिर थे।
समागम को संबोधित करते हुए मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सभ्याचार और खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू की प्रशंसा की। इस मौके सीयू विशेष तौर पर पहुंचे प्रसिद्ध लोक गायक रोशन प्रिंस, लखविंदर बडाली ने अपनी हिट गीतों से विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मिस पंजाबण व अभिनेत्री जपुजी खैहरा भी विद्यार्थियों से रूबरू हुई। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा शानदार रंगारंग पेश किए।
इस दौरान कई तरह के मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।