फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Year 2015 Exam Schedule Announced by Punjab University

पढ़ें, पीयू में अगले साल की परीक्षाओं का शेडयूल

Wed, 27 Aug 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Aug 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Year 2015 Exam Schedule Announced by Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले साल होने वाली सालाना और सेमेस्टर सिस्टम परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार अंडर ग्रेजुएट स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 2 अप्रैल से शुरू होंगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

Year 2015 Exam Schedule Announced by Punjab University

प्राइवेट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस 12 नवंबर 2014 तक आवेदन किया जा सकता है। 19 नवंबर तक 1870, 2 फरवरी 2015 तक 5280 रुपये, 2 मार्च तक 10340 और 24 मार्च तक 21,120 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

कालेज और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) स्टूडेंट 12 दिसंबर 2104 तक बिना लेट फीस फार्म जमा कर सकते हैं। 19 दिसंबर तक 1870 रुपये, 2 फरवरी 2015 तक 5280 रुपये, 2 मार्च तक 10340 और 24 मार्च तक 21,120 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन फार्म जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर सिस्टम के लिए 3 अक्तूबर तक आवेदन

Year 2015 Exam Schedule Announced by Punjab University

- पीयू में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर रेगुलर और रीअपीयर 1,3,5,7 और 9वें  सेमेस्टर के तहत परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों की परीक्षा 13 दिसंबर 2014 से शुरू होगी।

- प्राइवेट और कालेज, डिपार्टमेंट और यूसोल के तहत रीअपीयर के लिए 3 अक्तूबर तक बिना लेट फीस फार्म जमा होंगे। 10 अक्तूबर तक 1870 और 13 नवंबर 2014 तक 5280 रुपये लेट फीस देनी होगी।

- रेगुलर कैंडीडेट 7 अक्तूबर तक बिना लेट फीस फार्म जमा कर सकेंगे। 14 अक्तूबर तक 1870 और 13 नवंबर तक 5280 रुपये लेट फीस लगेगी।

- उधर 2,4,6,8 और 10वें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई 2015 से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्राइवेट और यूसोल कैंडीडेट 4 फरवरी 2015 तक बिना लेट फीस, 11 मार्च तक 1870 और 16 अप्रैल तक 5280 रुपये लेट फीस देनी होगी।

- रेगुलर कैंडीडेट 10 फरवरी तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। 17 मार्च 2015 तक 1870 और 16 अप्रैल 2015 तक 5280 रुपये लेट फीस लगेगी। आवेदन की अंतिम तिथि के दिन छुट्टी होने पर अगले दिन फीस जमा कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed