फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   XLRI upload the answer key of XAT.

XLRI ने जारी की जैट की आंसर की, मिला लीजिए उत्तर

Fri, 22 Jan 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Jan 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
XLRI upload the answer key of XAT.

जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई), जमशेदपुर की ओर से आयोजित कराए गए जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। अभ्यर्थी इसके मुताबिक अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


देश के नामी प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली जैट परीक्षा इस बार तीन जनवरी को आयोजित हुई थी। आंसर की देखने के लिए जैट की वेबसाइट पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन


यहां देखें आंसर की: www.xatonline.net.in

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फीड करेंगे तो आंसर की खुलकर सामने आ जाएगी। इसे डाउनलोड करने के बाद अपनी आंसर की से मिलान कर सकते हैं। परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैट से यहां मिलता है फायदा

XLRI upload the answer key of XAT.

जैट परीक्षा को आईआईएम में दाखिलों के लिए होने वाली कैट परीक्षा के समकक्ष माना जाता है। परीक्षा आयोजित कराने वाला संस्थान एक्सएलआरआई देश के सबसे पुराने और नामी प्रबंधन संस्थानों में शामिल है।

इस परीक्षा से न केवल इस संस्थान में प्रवेश का रास्ता खुलता है बल्कि देश के 100 से ज्यादा नामी प्रबंधन संस्थानों में इसके स्कोर कार्ड के आधार पर एडमिशन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed