फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop on cyber awareness.

व्हाट्सएप और फेसबुक यूजर पढ़े खबर

Fri, 30 Jan 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
workshop on cyber awareness.

व्हाट्सएप और फेसबुक का प्रयोग करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


1090 में छात्राओं के लिए हुई कार्यशाला में सोशल साइट्स के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह स्टूडेंट्स को दी गई। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की ओर से यह कार्यशाला आयोजित की गई।

गुरुवार को 1090 में हुए इस कार्यक्रम में प्रभारी आरपी सिंह ने छात्राओं को नसीहत दी कि वे फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर अपने बहुत अधिक फोटो का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन


इसके अलावा जो फोटो लगाएं भी तो उनकी प्राइवेसी सेटिंग ऐसी हो, जिससे दूसरे लोग उसे न देख सकें। उन्होंने कहा कि किसी से व्हॉट्स एप व इसी तरह के अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से चैटिंग करते समय बहुत अधिक पर्सनल न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से अपनी तस्वीरों को शेयर न करें, साथ ही लिखी जा रही भाषा पर विशेष ध्यान दें। जिस समय फेसबुक का प्रयोग न हो, उसे लॉगआउट जरूर करें, भले मोबाइल पर ही क्यों न हो।


आरपी सिंह ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि यदि वे स्मार्ट फोन इस्तेमाल करती हैं तो उसमें 1090 का एप डाउनलोड करें।

इसके अलावा स्पीड डायल में पुलिस के नंबर को हमेशा रखें। मोबाइल को आवश्यकता पड़ने पर एक सिक्योरिटी टूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

यदि किसी अनजान व्यक्ति को कॉल करना हो तो अपने पर्सनल मोबाइल नंबर की जगह किसी अन्य नंबर से कॉल मिलाएं। इस अवसर पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय के निमिष सक्सेना भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed