फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   workshop at IIAS

एडवांस स्टडी में 'स्वराज इन इंडिया'

Sun, 20 Jul 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Jul 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
workshop at IIAS

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में सोमवार से ‘स्वराज इन इंडिया’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में देश के लगभग 12 जाने-माने विद्वान, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वराज के विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


संस्थान के जन सूचना अधिकारी भजन कायथ ने कहा कि वास्तव में स्वराज की अवधारणा को स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व हुए विभिन्न आंदोलनों से जोड़कर देखा जा रहा है, मगर विचारों की स्वायत्तता संगोष्ठी का शुभारंभ 21 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


यह प्रात: 10 बजे संस्थान के निदेशक प्रोफेसर चेतन सिंह के स्वागत भाषण से होगा। उसके बाद अन्य प्रतिभागी विभिन्न सत्रों में अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस संगोष्ठी में शिरकत करने वालों में संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर पीटर रोनाल्ड डिसूजा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रो. गोपाल गुरु, प्रो. बिजोय एच. बरूआ, प्रो. निरमलंगशु मुखर्जी, डॉ. राकेश पांडे, डॉ. संजय पल्शीकर, डॉ. गांगेय मुखर्जी, डॉ. मनिंद्र ठाकुर, सतीश झा तथा प्रलय कानूनगो प्रमुख वक्ता हैं। इसके अलावा संस्थान में शोधरत सभी अध्येता और सह अध्येता भी इस संगोष्ठी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed