फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work by using Fraud Stamps in PSEB

पीएसईबी में चलता था फर्जी मोहरों से खेल

Sat, 12 Apr 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 12 Apr 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
Work by using Fraud Stamps in PSEB
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में अधिकारियों की फर्जी मोहरें बनाकर फार्म अटेस्ट का खेल चल रहा था। यह मामला उस समय सामने आया, जब इस संबंध में एक व्यक्ति ने पीएसईबी को शिकायत दी।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड की टीम ने चेकिंग कर सिंगल विंडो में ही फोटोस्टेट करने वाले से तीन फर्जी मोहरें एवं कुछ दस्तावेज बरामद किए। चेकिंग टीम ने रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि मंगलवार को सिंगल विंडो वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि बोर्ड अधिकारी इस बारे में बोलने से परहेज कर रहे हैं।

बोर्ड को शिकायत मिली थी कि फोटोस्टेट करने वाले ने कुछ फर्जी मोहरें बनाई हुई हैं। वह राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले मजबूर लोगों को अपना शिकार बनता है। वह उनसे फार्म अटेस्ट करने के नाम पर मनमाने पैसे बसूलता था। वह एक फार्म के 500 से लेकर 1200 तक की वसूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बोर्ड की विशेष टीम ने सिक्योरिटी अफसर की अगुवाई में फोटोस्टेट वाले की चेकिंग की। आरोपी के पास से तीन मोहरें बरामद हुईं। इसमें एक किसी स्कूल के प्रिंसिपल की थी। दूसरी उप सचिव एवं एक पीडब्ल्यूडी के अधिकारी की थी। तीन मोहरों को टीम ने जब्त कर लिया है।


आरोपी की मशीन को फिलहाल बंद करा दिया है। टीम ने सारा सामान बोर्ड की चेयरपर्सन को सौंप दिया है। मामले की जांच करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि फोटोस्टेट वाले को सिंगल विंडो से हटाने की तैयारी कर ली गई है।

बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने कहा कि उनके ध्यान में अभी यह मामला नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed