{"_id":"c18a1df30533f48f5d4106bb8c48a1a8","slug":"women-participation-in-student-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी को चाहिए पूरा हक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आधी आबादी को चाहिए पूरा हक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Aug 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव में जहां प्रत्याशी चुनावी दमखम दिखा रहे हैं वहीं आधी आबादी को राजनीतिक मंच पर एक आने की दरकार है।
विज्ञापन
को-एजूकेशनल कॉलेज हों या गर्ल्स कॉलेज, एबीवीपी और एनएसयूआई जैसे संगठन हर बार लड़कियों को टिकट देने में पीछे रहते हैं। हाल ही में एनएसयूआई ने शहर के पीजी कॉलेजों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
इसमें डीएवी, डीबीएस और एसजीआरआर कॉलेज के प्रत्याशियों के नाम तो शामिल हैं, लेकिन एमकेपी कॉलेज में संगठन ने एक भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है।
खास बात यह है कि को-एजूकेशनल कॉलेज में किसी भी संगठन ने एक भी छात्रा पर भरोसा नहीं जताया है। एमकेपी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष महक ने बताया कि संगठन की ओर से इस बार तृप्ति को टिकट का दावेदार बनाया गया है पर घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन
विकास ग्रुप के विकास नेगी ने बताया कि एमकेपी में वह अपने ग्रुप से अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव लड़वाने जा रहे हैं। भविष्य में वह डीएवी, डीबीएस जैसे कॉलेजों में भी छात्राओं को प्रमोट करेंगे। डीएवी कॉलेज में सत्यम, पट्टू, आर्यन जैसे कई ग्रुप सक्रिय हैं, लेकिन अभी तक किसी भी ग्रुप की ओर से छात्रा को चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
नहीं मिला टिकट
डीएवी कॉलेज में निर्दलीय छात्र संघ अध्यक्ष पद की तैयारी कर रही स्वाती नेगी का कहना है कि एनएसयूआई से जुड़े़ होने के दौरान उन्होंने जी-जान से चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन लड़की होने की वजह से टिकट नहीं दिया गया है। स्वाती ने हाल ही में टिकट न मिलने से नाराज होकर संगठन से इस्तीफा दे दिया है।
इस बार हमने डोईवाला में अध्यक्ष पद पर छात्रा को टिकट दिया है। अन्य कॉलेजों में भी प्रयास किया जा रहा है। एमकेपी कॉलेज में भी जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन आधी आबादी को उनका हक देने को तत्पर है।
- सुमित्तर सिंह भुल्लर, अध्यक्ष, एनएसयूआई
हम महिलाओं को टिकट देना चाहते हैं, लेकिन कोई दावेदार छात्रा सामने नहीं आती है। अगर भविष्य में कोई छात्रा दावा करेगी तो निश्चित तौर पर विचार किया जाएगा।
- राकेश नेगी, आर्यन ग्रुप
संगठन द्वारा उस कैंडीडेट को टिकट दिया जाता है, जो चुनाव की तैयारी कर रहा हो। हमारे पास चुनाव की तैयारी कर रही महिलाओं की कमी होती है। अगर कोई छात्रा सामने आएगी तो निश्चित तौर पर हम टिकट देंगे।
- ओम कक्कड़, छात्र नेता, एबीवीपी
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें