{"_id":"3bd8402260972568f0aa9fc09c45cbba","slug":"wit-student-protest-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए रात को भी धरने पर छात्राएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंसाफ के लिए रात को भी धरने पर छात्राएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में डब्ल्यूआईटी की छात्राओं ने सीएम के आश्वासन के बावजूद मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विमैन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की छात्राएं गुरुवार को कॉलेज के गेट पर बेमियादी धरने पर बैठ गईं। देर रात तक करीब 50 छात्राएं विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं।
डब्ल्यूआईटी की छात्राएं संघटक कॉलेज के सरकारीकरण और एआईसीटीई की मान्यता की मांग को लेकर करीब 15 दिन से आंदोलनरत हैं। छात्राओं ने पहले सीएम से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
गुरुवार को सभी छात्राएं कक्षाएं छोड़कर सुद्धोवाला स्थित यूटीयू परिसर में धरने पर बैठ गई। छात्राओं ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। देर रात तक करीब 50 छात्राएं विवि परिसर में धरने पर बैठी हुई थी। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन