फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter vacation until January 18

इस हफ्ते भी नहीं खुलेंगे स्कूल

Thu, 16 Jan 2014 09:58 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Winter vacation until January 18

ठंड और कोहरे की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है।

विज्ञापन


डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कुलों को 18 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए है। उसके बाद 19 को रविवार है। ये स्कूल 20 जनवरी को खुलेंगे।

आठवीं तक के स्कूलों में बीते 26 दिसंबर से सर्दी की छुट्टियां घोषित थीं। 11 जनवरी से स्कूल दोबारा खुल रहे थे। तापमान में जारी गिरावट को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गईं।

जनपद में कड़ाके की ठंड व शीतलहर को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 से 18 जनवरी तक बंद के आदेश दिए गए है। स्कूल 20 जनवरी सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी हीरालाल गुप्ता ने जनपद में कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 से 15 जनवरी तक स्कूलों के बंद के निर्देश दिए गए थे। हालांकि जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद कई स्कूल खुले रहे।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कई स्कूलों के खुले होने के विषय में पूछे जाने पर स्कूल प्रबंधकों का कहना था उन्हें आदेश की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed