{"_id":"c956c4c2fd3585f7549e65bc4e5124dd","slug":"winter-school-for-maths-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्स स्टूडेंट्स की गुत्थी सुलझाएगा विंटर स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मैथ्स स्टूडेंट्स की गुत्थी सुलझाएगा विंटर स्कूल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मैथ्स के स्टूडेंट्स के लिए वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान में विंटर स्कूल लगेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग
इसमें जियो मैथमेटिक्स पढ़ाया जाएगा। आगामी 16 दिसंबर से शुरू होने वाला यह 15 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम 30 दिसंबर तक चलेगा। प्रोग्राम के दौरान कंप्यूटर साफ्टवेयर के जरिए मैथ्स की गंभीर गुत्थियों को सुलझाना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
फील्ड विजिट के लिए भी ले जाया जाएगा
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों को एक दिन के मसूरी फील्ड विजिट के लिए भी ले जाया जाएगा। संस्थान में वैज्ञानिक ‘एफ’ डा. टीएन जौहर के अनुसार इस प्रोग्राम से उन छात्र-छात्राओं को मदद मिलेगी, जिनकी मैथ्स में बहुत रुचि है और जो अर्थ साइंसेज की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
शोधकर्ता, शिक्षक भी इस प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं। प्राथमिकता उन छात्र-छात्राओं को दी गई है, जो अर्थ साइंसेज में पीएचडी कर रहे हैं और जिनके पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट में मैथ्स बतौर विषय रहा हो।
पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग
प्रोग्राम के दौरान डाटा माडल, न्यूमेरिकल माडल, सिग्नल प्रोसेसिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कुछ खास कंप्यूटर साफ्टवेयर पैकेज हैं, जो शोधकर्ताओं के लिए मददगार साबित होंगे।