{"_id":"d850b7c589861b92fa9440eaa380ae88","slug":"will-not-be-arbitrary-college-aicte-screws-tightened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कर पाएंगे कॉलेज मनमानी, एआईसीटीई ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नहीं कर पाएंगे कॉलेज मनमानी, एआईसीटीई ने कसा शिकंजा
on arbitrary of colleges aicte screws tightened
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क के तकनीकी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) का शिकंजा कसने लगा है। सोमवार को काउंसिल की जांच टीम ने आईईसी कॉलेज का निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय दल ने कॉलेज के छात्र और शिक्षकों से दिनभर पूछताछ की।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अपने-अपने संस्थानों के खिलाफ अवैध फीस वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते रहे हैं। काउंसलिंग और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर अलग-अलग फीस लेकर एडमिशन देने का भी छात्रों का आरोप है।
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने मेरठ मंडल के कमिश्नर और जिलाधिकारी से भी कई मामलों की शिकायत की थी। साथ ही फाइट अगेंस्ट करप्शन इन एजुकेशन (फेस) संस्था के साथ मिलकर कई कॉलेजों के खिलाफ एआईसीटीई, दिल्ली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मामले में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को आईईसी कॉलेज के छात्रों से एआईसीटीई अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन की गैर मौजूदगी में वार्ता की। इससे पहले शिक्षकों से भी बातचीत की गई। सभी छात्रों ने अपनी-अपनी बात रखी।
फेस के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि छात्रों का आंदोलन रंग लाया है। कॉलेजों द्वारा छात्रों का शोषण रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एआईसीटीई से जांच रिपोर्ट की मांग करेंगे। यदि उसमें कमी पाई गई तो दोबारा जांच के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।