फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will Kenya University student majoring in lu

केन्याई यूनिवर्सिटी में पढ़ सकेंगे एलयू के स्टूडेंट्स

Tue, 01 Jul 2014 02:41 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
Will Kenya University student majoring in lu

एलयू के स्टूडेंट अब केन्या की केसीए यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकेंगे। इतना ही नहीं दोनों यूनिवर्सिटी के शिक्षक भी एक-दूसरे की यूनिवर्सिटी में आकर पढ़ाएंगे।

विज्ञापन


दोनों यूनिवर्सिटी आपस में मिलकर कल्चरल अफेयर्स को बढ़ावा देने का काम करेंगी। यह फैसला केसीए विश्वविद्यालय केन्या के कुलपति प्रो. नोहा मेदांबा और एलयू के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने किया।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय आए केन्या के कुलपति प्रो. नोहा ने कहा कि दोनों यूनिवर्सिटी आपस में मिलकर क्वालिटी एजूकेशन पर जोर देंगी।

उन्होंने यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभागों का दौरा किया और यहां पर पढ़ाई के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू के कुलपति डॉ. एसबी निमसे और केसीए यूनिवर्सिटी केन्या के कुलपति प्रो. नोहा मेदांबा के बीच योगा, डिजिटल लर्निंग और सोशल एंट्री प्रिन्योर जैसे कोर्सेज को शुरू करने के लिए एमओएयू साइन करने पर चर्चा भी हुई।


एलयू में कॉमर्स फैकल्टी के टीचर डॉ. अजय प्रकाश इस यूनिवर्सिटी में डीन रह चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर एलयू के न्यू कैंपस में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) में हॉवर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर अक्षय मंगला ने दौरा किया।

उन्होंने रिसर्च व टीचिंग के क्षेत्र में दोनों इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू साइन करने पर चर्चा की। उन्होंने कुलपति डॉ. एसबी निमसे से भी बातचीत की।

प्रो. मंगला ने कहा कि हम एलयू के आईएमएस के साथ मिलकर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में अच्छा रिसर्च करेंगे। इनके साथ आईएमएस के ओएसडी प्रो. अरविंद मोहन भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed