{"_id":"5738dcd4ac44178f0034dbafc5aa5ce6","slug":"will-have-until-may-31-to-submit-seshnl-internal-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक जमा करने होंगे सेशनल-इंटरनल मार्क्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
31 तक जमा करने होंगे सेशनल-इंटरनल मार्क्स
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 25 May 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीयू की ओर से सत्र 2013-14 की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट समय से जारी करने की कवायद तेज कर दी गई है। विवि ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक न भेजने वाले कॉलेजों को कड़े निर्देश दिए हैं। कॉलेजों को 31 मई तक सेशनल और इंटरनल अंक कॉलेज की लॉगइन आईडी से विवि को भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सेशनल एग्जाम के अंक भेजने के लिए विवि ने कॉलेजों को ऑनलाइन प्रपत्र भी जारी किया है। इसी ऑनलाइन प्रपत्र में अंकों को चढ़ाकर कॉलेज लॉगइन से भेजना होगा। साथ ही सेशनल के अंकों को ऑनलाइन भेजने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी विवि को भेजनी होगी।
विज्ञापन
हार्ड कॉपी भेजने के लिए विवि ने सात जून की तारीख निर्धारित की है। विवि के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने कॉलेजों को आदेश दिए हैं।