{"_id":"7a6b74ff592f98b31e6c4a2e42a54c27","slug":"whose-would-be-the-presence-less-will-not-be-able-to-be-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनकी उपस्थिति होगी कम, नहीं दे पाएंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जिनकी उपस्थिति होगी कम, नहीं दे पाएंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज ने कम उपस्थिति होने पर छात्रों को विश्वविद्यालय की परीक्षा में बैठने नहीं देने का फैसला किया है। आईएमएस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से छात्र कम उपस्थिति को स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं। छात्रों की उग्रता को देखते हुए शुक्रवार को कॉलेज में पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
कॉलेज डीन संदीप गर्ग ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति को पूरा करने के लिए पूरक परीक्षा की पेशकश की गई थी, लेकिन नोटिस के बाद भी कई छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
कम उपस्थिति वाले छात्रों को अनुमति देना मेधावी छात्रों को देखते हुए पक्षपात करना होगा। दूसरी तरफ कुछ छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को धमकी दी है कि यदि उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से मदद मांगी है। कॉलेज अनियंत्रित और कम उपस्थिति वाले छात्रों का दाखिला रद्द करने की विश्वविद्यालय से सिफारिश कर सकता है।