वेबसाइट के चक्कर में उलझे हजारों छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू की दो ऑफिशियल वेबसाइट ने छात्रों को उलझाकर रख दिया है। छात्रों की ओर से गूगल पर एचपीयू क्लिक करते ही दो आफिशियल वेबसाइट के ऑप्शन आते हैं। दोनों ऑफिशयल वेबसाइट विश्वविद्यालय की हैं। अधिकतर छात्र एचपीयू की पुरानी वेबसाइट एचपीयूएनआईवीडॉटएनआईसीडॉटइन पर क्लिक करते हैं।
जब छात्र इस वेबसाइट को खोलते हैं तो इस पर उन्हें नई अधिसूचनाओं, परीक्षा परिणाम सहित अन्य सूचनाएं नहीं मिल रही हैं। दरअसल, एचपीयू नई अधिसूचनाएं और परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य सूचनाएं नई आफिशियल वेबसाइट एचपीयूएनआईवीडॉटइन पर डाल रहा है। नूरपुर के रहने वाले कॉलेज छात्र आयुश, रमेश, मंडी के नितिन ने कहा कि दो वेबसाइट होने से छात्र उलझ रहे हैं।
हर जानकारी नई वेबसाइट पर
सोमवार को जब गूगल पर एचपीयू क्लिक किया तो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दो वेबसाइट खुलीं। एक पुरानी और एक नई। पुरानी आफिशियल वेबसाइट एचपीयूएनआईवीडॉटएनआईसीडॉटइन पर जिन अधिसूचनाओं पर न्यू लिखा है वे जून और जुलाई माह की हैं। नई आफिशियल वेबसाइट एचपीयूएनआईवीडॉटइन के नोटिस बोर्ड और अनाउंसमेंट की अधिसूचनाएं खोलीं तो उसमें 26 सितंबर तक की ताजा जानकारियां थीं। ये जानकारियां पुरानी वेबसाइट पर नहीं थीं।
संपूर्ण वेबसाइट पर काम चल रहा: परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा नियंत्रक श्यामलाल कौशल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दो वेबसाइटें हैं। पुरानी वेबसाइट में स्पेस की दिक्कत थी। इसके चलते विशेष रूप से रिजल्ट के लिए नई वेबसाइट बनाई गई। विवि प्रशासन कोशिश कर रहा है कि विवि की एक ही संपूर्ण वेबसाइट हो। इस पर काम चल रहा है।