{"_id":"8e8208f5920a405dd1c9d8bb35a9492b","slug":"website-to-investigate-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से पहले जानें कॉलेज की असलियत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दाखिले से पहले जानें कॉलेज की असलियत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Nov 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप देश के किसी भी राज्य, शहर, गांव के किसी भी तकनीकी या उच्च शिक्षा संस्थान में दाखिला लेने जा रहे हैं तो पहले उसकी पड़ताल कर लें।
विज्ञापन
देशभर के कॉलेजों का पूरा डाटा अपलोड
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने ‘नो योर कॉलेज’ के नाम से वेबसाइट लांच की है। इस पर देशभर के कॉलेजों का पूरा डाटा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर सर्च योर कॉलेज के नाम से विंडो दिया हुआ है। इसमें दिए गए दो विकल्पों टेक्निकल कॉलेज और अदर हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूशन में से किसी एक पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य का नाम फीड करें।
विज्ञापन
इसके बाद जिले का नाम, फिर विवि का नाम, इंस्टीट्यूट का प्रकार, प्रोग्राम, लेवल, कोर्स भरेंगे तो उस राज्य व जिले में संचालित हो रहे संबंधित सभी संस्थानों के नाम आ जाएंगे।
संस्थान का वर्तमान स्टेटस जानें
अपनी जरूरत के हिसाब से उस संस्थान पर क्लिक करेंगे तो उसका वर्तमान स्टेटस सामने आ जाएगा। यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से सभी कॉलेजों का डाटा मंगाने के बाद यह वेबसाइट अपडेट की गई है।
इसका फायदा यह होगा कि आप जिस कालेज या विवि में दाखिला लेने जा रहे हैं, उसकी पूरी डिटेल पहले ही पता कर सकते हैं और फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। इस वेबसाइट पर दिया गया पूरा डाटा पूर्ण रूप से विश्वसनीय है।
यहां करें क्लिक : www.knowyourcollege-gov.in