फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Website Developed for Job Related Information

कंप्यूटर पर एक क्लिक से मिलेगी शानदार नौकरी

Wed, 02 Jul 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 02 Jul 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Website Developed for Job Related Information

शहर के युवाओं को अब रोजगार हासिल के लिए विभिन्न कंपनियों एवं आफिसों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बल्कि कंप्यूटर पर क्लिक से ही उन्हें नौकरी के अवसर पता लग पाएंगे।

विज्ञापन


यह संभव हुआ है सेक्टर-68 निवासी गुरमीत सिंह द्वारा तैयार की गई वेबसाइट स्मार्टस्टाफडॉटइन से। जिसे मंगलवार को प्रेस क्लब एसएएस नगर में लॉच किया गया।

वेबसाइट को मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन की इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन संजीव वशिष्ठ और एमआईए के महासचिव गगन छाबड़ा एवं वेबसाइट के फाउंडर गुरमीत सिंह ने लांच किया।
विज्ञापन


संजीव वशिष्ठ और गगन छाबड़ा ने कहा कि शहर की इंडस्ट्री और आईटी कंपनियों के लिए वेबसाइट फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने अपनी और एमआईए की ओर से गुरमीत सिंह को इस संबंधी पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरमीत ने बताया कि उनकी वेबसाइट पर कोई भी जरूरतमंद बिना किसी फीस के जरिए पूरे भारत के किसी भी शहर की इंडस्ट्री से संबंधित किसी भी प्रकार की नौकरी सिर्फ एक क्लिक कर हासिल कर पाएगा।।


उनका वेबसाइट बनाने का मिशन है कि भारत में कोई भी बेरोजगार व्यक्ति को बेहतरीन रोजगार मिल सके। क्योंकि आज के समय में ज्यादातर युवा पीढ़ी महंगी से महंगी पढ़ाई करके के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं। परंतु उनकी वेबसाइट ने देश की कई कंपनियों का नौकरी संबंधी डाटा अपलोड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed