{"_id":"1a9e5f7d29c638396a55cdf49707cf8f","slug":"web-portal-pseb-mohali-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों को पोर्टल पर मिलेगा ड्यूटियों का ब्यौरा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अध्यापकों को पोर्टल पर मिलेगा ड्यूटियों का ब्यौरा
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 21 Dec 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं और 12वीं की सालाना परीक्षाओं में इस बार अध्यापकों की ड्यूटियां लगाने व परीक्षा संबंधी सारे आदेश बोर्ड द्वारा ऑन लाइन भेजे जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्पेशल पोर्टल तैयार किया है।
पोर्टल में राज्य के 22 जिलों संबंधित रिकॉर्ड रहेगा। लेकिन प्रत्येक जिले की जानकारी पूरी तरह गुप्त रहेगी। डीईओ को भी पोर्टल से जानकारी हासिल करने के लिए स्पेशल आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बोर्ड परीक्षाओं को तय समय में सही तरीके से करवाने के लिए की जा रही है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा क्लस्टर वाइज स्टाफ की ड्यूटी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एक क्लस्टर में आठ से 12 सेंटर रहेंगे। इस पोर्टल से एक ही सेंटर पर एक से अधिक अध्यापकों की ड्यूटी लगाने की बात खत्म हो जाएगी।
वहीं, सेंटर में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों की गिनती भी ऑन लाइन भेजी जाएगी। यह पोर्टल 26 दिसंबर को लाइव होगा। डीईओ को जानकारी देने की आखिरी तिथि 10 जनवरी 2014 रहेगी।
पोर्टल संबंधी डीईओ की ट्रेनिंग संपन्न
डीईओ को पोर्टल चलाने संबंधी कोई समस्या न आए। इसके लिए बोर्ड ने डीईओ के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किया।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के आखिरी दिन शुक्रवार को बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने डीईओ को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने डीईओ को साफ किया कि इस बार रेगुलर व ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा सेंटर अलग से होंगे। डीईओ ने बोर्ड के इस प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही बोर्ड को पूरा सहयोग देने का वादा किया।