फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   way opened for research

तैयारी पूरी...तो रिसर्च के लिए खुल गई राह

Sat, 10 Aug 2013 08:29 PM IST
हरिद्वार/योगेंद्र सिंह
हरिद्वार/योगेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Aug 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
way opened for research

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 18 पाठयक्रमों के लिए रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (रेट) कराया जाएगा। रेट का आवेदन 1000 रुपये में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 22 सिंतबर को हरिद्वार में दो केंद्रो पर परीक्षा कराई जाएगी। सत्र 2013-14 में पीएचडी की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने रेट के आवेदन जारी कर दिए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रेगुलेशन 2009 के अनुसार किसी भी विश्वविद्यालय को शोधार्थी का पीएचडी में पंजीकरण करने से पहले शोध प्रवेश परीक्षा (रेट) लिया जाना जरुरी है। शोध प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का सेलेबस आवेदन फार्म की विवरणिका में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे रेट के विषयः
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कराए जाने वाली शोध प्रवेश परीक्षा के लिए 17 विषय रखे गए हैं। इनमें संस्कृत, वैदिक साहित्य, दर्शन, अंग्रेजी, हिंदी साहित्य, मानव चेतना एवं योग विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, मनोविज्ञान और प्रबंधन को शामिल किया गया है।

वहीं भौतिक, रसायन, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, जंतु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और माइक्रोबॉयोलाजी विषयों की परीक्षा भी कराई जाएगी।

दो घंटे, दो केंद्र और 100 प्रश्नः
शोध प्रवेश परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित किया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय मुख्य परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहीं महिलाओं के लिए कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार परीक्षा केंद्र होगा। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जांएगे।

अलग अलग पालियों में होगी परीक्षाः
मानविकी विषयों की परीक्षा पहली पाली में 10.00 बजे से 12.00 बजे तक कराई जाएगी। इन विषयों के कोड जीकेवी 11 से जीकेवी 19 तक हैं। वहीं साइंस वर्ग के कोड जीकेवी 20 से जीके वी 27 तक समस्त पाठयक्रमों के लिए दोपहर बाद 2.00 बजे से 4.00 बजे का समय निर्धारित किया गया है।


परिणाम की घोषणाः
गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर सात अक्तूबर को शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम चस्पा किया जाएगा। नेट, स्लेट, गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को बिना रेट में शामिल हुए ही सीधे पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed