कॉलेजों में यौन उत्पीड़न पर एक्शन में स्वाति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों को अब अपनी वेबसाइट पर यौन उत्पीड़न कमेटी की सारी जानकारी अपलोड करनी होगी।
यदि कॉलेज प्रबंधन ऐसा नहीं करते हैं तो फिर दिल्ली महिला आयोग के समन पर उन्हें जवाब देना होगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने डीयू कुलपति प्रो. दिनेश सिंह से मुलाकात करते हुए लैंगिक संवेदनशीलता व जागरूकता पर भी जवाब मांगा।
आयोग ने सेंट स्टीफंस मामले पर समन के बाद भी रिपोर्ट न देने पर भी बात की, जिस पर कुलपति ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वे पूरी रिपोर्ट जमा करा देंगे।
..ताकि हुड़दंग पर लगाई जा सके लगाम
डीयू कैंपस में बुधवार शाम को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की बैठक हुई। स्वाति ने कुलपति से कॉलेजों के आसपास सीसीटीवी लगाने की मांग की, ताकि हुड़दंग पर लगाम लगाई जा सके।
वहीं, कुलपति ने बताया कि कैंपस में पुलिस पेट्रोलिंग बंद हो गई है। इसके अलावा कॉलेजों के आसपास पुलिस बीट बाक्स भी होने चाहिए, ताकि मुश्किल वक्त में छात्राएं मदद मांग सकें।
आयोग ने कुलपति से लैंगिक संवेदनशीलता व जागरूकता पर जानकारी मांगते हुए पूछा कि यौन उत्पीड़न के लिए गठित कमेटी के बारे में वे क्या सोचते हैं। यौन उत्पीड़न कमेटी पर कुलपति ने आयोग को बताया कि इसका अच्छे से प्रचार नहीं हो पाया है।