{"_id":"4a486983b0f31d48b8ba668793c32d25","slug":"was-announced-at-the-start-up-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा तो हो गई पर नहीं शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
घोषणा तो हो गई पर नहीं शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण से छूटे स्टूडेंट्स को माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने एक मौका और तो दिया लेकिन अभी तक पंजीकरण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले कक्षा नौ और 11 के अनिवार्य पंजीकरण के लिए इस साल ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी।
घोषणा के बाद पंजीकरण शुरू न होने के कारण कॉलेज और छात्र दोनों परेशान हैं। पंजीकरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन होना है।
लेकिन वेबसाइट पर अभी तक पंजीकरण लिंक ही नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश जारी न होने की वजह से लिंक नहीं खोला जा रहा है।
इस साल लखनऊ में ही नेशनल इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर,समेत करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों में नौवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स का पंजीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इनमें से कई स्कूल संचालकों ने डीआईओएस के पास पंजीकरण करने के लिए आवेदन भी कर रखा है। अब ये कॉलेज संचालक और स्टूडेंट्स दोनों परेशान हैं कि आखिर बिना लिंक के उनका पंजीकरण कैसे होगा।
विज्ञापन