सरकारी शिक्षक बनना है तो पढ़ें नई सरकारी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने नई शर्त जोड़ दी है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में इम्परसोनेशन (प्रतिरूपण) के मामलों पर रोक लगाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि बोर्ड द्वारा ली जाने वाली आगामी अध्यापक पात्रता परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को आवेदन-पत्र में अपना आधार कार्ड नंबर भरना अनिवार्य है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसकी सहायता से परीक्षार्थियों के बारे में सही तथ्यों की जानकारी मिल सके।
परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी रुकेगी
इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से परीक्षार्थियों के अंगुठों व हस्ताक्षर की पहचान सुगमता, सहजता व तीव्रता से हो सकेगी, जिससे परीक्षा में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकी जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक विद्यार्थी को लाभ होगा व साथ ही इस प्रकार के मामलों में जांच पर लगने वाले ने कहा कि वे समय रहते अपने आधार कार्ड तैयार करवा लें ताकि आवेदन-पत्र भरने में बाधा उत्पन्न न हो। इस बारे जागरूकता लाने हेतु बोर्ड द्वारा एससीईआरटी एवं हरियाणा में स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों को पत्र भी लिखे जा रहे हैं।