फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vishal rana now in National round of Chemistry Olympiad

केमिस्ट्री ओलंपियाड के नेशनल राउंड में पहुंचा ये होनहार

Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
vishal rana now in National round of Chemistry Olympiad

स्कूल स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता केमिस्ट्री ओलंपियाड में शहर के होनहार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-24 स्थित केमिस्ट्री कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी विशाल राणा ने केमिस्ट्री ओलंपियाड के नेशनल राउंड में जगह बना ली है। राणा ने देशभर के विद्यार्थियों में हुई प्रतियोगिता में पहले 35 में जगह बनाकर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए उम्मीदों का जिंदा रखा है।

विशाल की शिक्षिका डॉ. संगीता खन्ना ने बताया कि नेशनल लेवल पर चुने गए 35 विद्यार्थियों में से ही अब देशभर से छह विद्यार्थियों को जुलाई 2014 में वियतनाम में होने वाली इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन


विशाल को अब मुंबई स्थित होमी भाभा साइंस सेंटर में अप्रैल-मई 2014 में ओरिएंटेशन कम सिलेक्शन कैंप में हिस्सा लेना होगा।

विशाल राणा ने इससे पहले स्कूल स्तर की प्रतिष्ठित नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन और किशोर विज्ञान प्रोत्साहन प्रतियोगिता (केवीपीवाई) स्कॉलरशिप भी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के पिता भीम सिंह राणा चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। विशाल ने 2012 आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में ट्राइसिटी में टॉप किया था। विशाल ने बताया कि उसका सपना देश के टॉप आईआईटी में दाखिला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed