फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   virtual conference for colleges

किसी भी लेक्चर को कर सकेंगे ऑनलाइन अटेंड

Sun, 18 Aug 2013 12:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Aug 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
virtual conference for colleges

देश में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को वर्चुअल क्लासरूम के जरिए आपस में जोड़ा जाएगा ताकि सभी स्टूडेंट्स आसानी से अच्छे लेक्चर का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन


इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। ये बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री जतिन प्रसाद ने कहीं।

वे शनिवार को गोमती नगर स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट में द्वितीय राजीव गांधी स्मारक वाद-विवाद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ कभी उत्तम शिक्षा के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध था लेकिन आज यहां शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं रह गया है।

यहां से छात्र अगर पुणे, बंगलूरू, दिल्ली या मुंबई जा रहा है तो यह चिंता का विषय है। लखनऊ को एजुकेशन हब बनाने की अगर ढंग से कोशिश की जाए तो वह जरूर बनेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर देश को सशक्त बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. विनोद चंद्रा ने बताया कि ‘सूचना प्रौद्योगिकी क्या विकास का एकमात्र साधन है’ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजधानी के 30 शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं।


इसमें पांच विश्वविद्यालय, लविवि, इंटीग्रल, बीबीएयू, एमिटी और बीबीडी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसके अलावा 25 डिग्री कॉलेजों के छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का पहला राउंड 19 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद सेमी फाइनल राउंड 31 अगस्त को होगा जिसमें 60 छात्र चुने जाएंगे। इसके बाद तीन सितंबर को फाइनल राउंड होगा उसमें 15 छात्रों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed