{"_id":"1d10324a970b484576d23a172bd92775","slug":"vidya-stokes-will-be-cheif-guest-in-nsui-foundation-day-celbration","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई स्थापना दिवस में स्टोक्स होंगी मुख्यातिथि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनएसयूआई स्थापना दिवस में स्टोक्स होंगी मुख्यातिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई बुधवार को विश्वविद्यालय में बुधवार को अपना 43वां स्थापना समारोह मनाएगी।
विज्ञापन
इस राज्य स्तरीय समारोह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिंपल चौधरी और विवि इकाई अध्यक्ष हुकम सिंह ने बताया कि विवि सभागार में आयोजित किये जा रहे इस स्थापना दिवस समारोह में पूरे प्रदेश भर की जिला इकाईयों और कालेज इकाईयों के पदाधिकारी शरीक होंगे।
समारोह में इंडियन आइडल अनुज शर्मा ओर पहाड़ी लोक गायक अपने गीतों से धमाल मचाएंगे। इसके अलावा राजधानी और विवि के एनएसयूआई कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, नाटक, कोरियोग्राफी सहित अन्य प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि ईसी सदस्य और कांग्रेस नेता हरीश जनारथा, यशवंत छाजटा और विवेक कुमार भी समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।