फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   veteran also make strategy for DUSU election

डूसु चुनाव में दिग्गज भी बना रहे है रणनीति

Thu, 03 Sep 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
veteran also make strategy for  DUSU election

डूसू चुनाव भले ही छात्र संगठन का चुनाव है, लेकिन यह चुनाव राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों की लड़ाई के रूप में दिखने लगा है। आप, कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों के लिए यह चुनाव नाक की लड़ाई बन गया है। इस चुनावी जीत-हार से यह भी तय होना है कि किस राजनीतिक पार्टी की तरफ हवा का रुख चल रहा है।

विज्ञापन


डूसू चुनाव में जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व महासचिव अजय माकन को कमान सौंपी है तो आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनावी रणनीति तैयार कर रहे है। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। भाजपा ने अपने सांसद व महामंत्री रमेश बिधूड़ी को कमान सौंपी है तो संगठन महामंत्री सिद्घार्थन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तरफ से मजबूती दे रहे है।
विज्ञापन


डूसू चुनाव में दिग्गजों की भी साख दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो छात्रों से सीधा संवाद कर रहे है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन अपने छात्र संगठन एनएसयूआई की पूरी रणनीति तैयार कर रहे है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी प्रदेश कार्यालय में तो वार-रूम चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पर चर्चा में भाजपा के दिग्गज उतरेंगे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रॉक शो में छात्रों से रूबरू हुए तो भाजपा लोकसभा चुनाव की तरह ही डूसू चुनाव में भी चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू, सांसद व कलाकार मनोज तिवारी, केंद्री स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,  धर्मेद्र प्रधान और विजय गोयल छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे। बकायदा चौपाल लगेगी और दिग्गज नेता छात्रों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे।


कॉल सेंटर से छात्रों को साधा जाएगा
भाजपा ने डीयू के छात्रों की सूची तैयार कर ली है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बताया कि मंडल व जिलों से ये सूची मंगाई जा रही है। अभी तक पंद्रह हजार छात्रों के फोन नंबर व अन्य डिटेल जुटाए गए है। चुनाव के पहले तक सभी छात्रों से संपर्क साधा जाएगा। वहीं, बुधवार को युवा मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व डूसू अध्यक्ष नकुल भारद्वाज व नूपुर शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय में बैठक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed