फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vediography of teacher eligiblity test

सावधान, नकल की तो कैमरे में हो जाओगे कैद

Thu, 19 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, मोहाली।
अमर उजाला, मोहाली। Updated Thu, 19 Dec 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
vediography of teacher eligiblity test
अध्यापक योग्यता टेस्ट को नकल मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा हाल के अंदर जहां वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए चार प्रकार के प्रश्नपत्र होंगे।
विज्ञापन


यह फैसला बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी मेवा सिंह की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया। मीटिंग सेक्टर-66 स्थित रेयान स्कूल में हुई। इस दौरान उन्होंने  अधिकारियों को परीक्षा को सही तरीके से करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पूरे जिले में 20 सेंटर बनाए गए हैं।

इसमें सरकारी और प्राइेवट दोनों ही तरह के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनाते समय आवेदकों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। परीक्षा 28 दिसंबर को होगी। इस मौके एससीईआरटी के डॉयरेक्टर रोशन लाल सूद ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए चार प्रकार के पेपर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही परीक्षा की वीडियोग्राफी का भी विशेष प्रबंध किया गया है। मीटिंग में उप जिला शिक्षा अधिकारी कम कंट्रोलर परीक्षा ललित किशोर घई ने समूह केंद्र कंट्रोलरों और सुपरिटेडेंट को हिदायत पुस्तकें बांटी।


साथ ही जिले के प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की मैनेजमेंट कमेटियों का धन्यवाद किया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा भी रहेगा। वहीं, आवेदकों के साथ आने वाले परिजनों को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed