फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vacancies open, applied before 21 feb

बंपर वैकेंसी निकली, 21 फरवरी से पहले करें आवेदन

Mon, 27 Jan 2014 07:36 PM IST
परवीन पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
परवीन पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
vacancies open, applied before 21 feb

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्चतर शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर (कालेज काडर) के 1396 पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की सभी शाखाओं में परीक्षा फीस सहित आवेदन फार्म की लागत जमा कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी शाम चार बजे तक है।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने वनस्पति विज्ञान, जैव तकनीक, रसायन शास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, फाइन आटर्स, भूगोल शास्त्र, भू-विज्ञान, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, सूक्ष्म जैव, जन संपर्क, गणित, संगीत (आई), संगीत (वी), दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, पंजाबी, संस्कृत, समाजशास्त्र, पर्यटन तथा प्राणी विज्ञान विषयों में कालेज काडर के सहायक प्रोफेसर लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक की आयु 15 जनवरी को 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।    

1396 पदों में से सामान्य श्रेणी के 614 पद, विशेष पिछड़ा वर्ग के 55 पद, समान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 53 पद, अनुसूचित जाति के लिए 370 पद, पिछड़े वर्ग के लिए 122 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 105 पद, शारीरिक रूप से निशक्त व्यक्तियों (नेत्रहीन, मूकबधिर और ऑर्थो) के लिए 49 पद तथा अनुसूचित जाति के निशक्त व्यक्तियों (नेत्रहीन, मूकबधिर और ऑर्थो) के लिए 28 पद हैं।


इसके अलावा हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा खिलाड़ियों के लिए आरक्षित 298 पुरुष कांस्टेबलों और 10 महिला कांस्टेबलों की भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed