{"_id":"8bbbdc8cedd88ca2cf2b000cc2623bb5","slug":"utu-year-back-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू ने 25 से 29 अंक पाने वाले छात्रों को किया पास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूटीयू ने 25 से 29 अंक पाने वाले छात्रों को किया पास
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Dec 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने ईयर बैक वाले छात्रों को राहत दी है। कॉपियों की दोबारा जांच में 25 से 29 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विवि के मुताबिक इससे करीब 20 प्रतिशत छात्रों को लाभ मिला है। उपकुलसचिव डा. आशीष उनियाल ने बताया कि छात्रों के विरोध पर विवि ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई थी। 25 से कम अंक वाले छात्र ही अब ईयर बैक की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
डा. उनियाल ने बताया कि विवि ने इसी वर्ष बैक परीक्षा व स्पेशल बैक परीक्षा का प्रावधान समाप्त करते हुए ईयर बैक का नया नियम लागू किया है।
अपर सचिव से मिले छात्र
ईयर बैक वाले सभी छात्रों ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में अपर सचिव शैलेश बगोली से मुलाकात की। छात्रों का आरोप था कि विवि जबर्दस्ती ईयर बैक का नियम थोप रहा है।
विज्ञापन
अपर सचिव ने मामले पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र परेड ग्राउंड में आकर बैठ गए, जहां शाम को एडीएम हरक सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।