फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu student angry for back paper

‘फेल' हुए छात्रों ने यूटीयू में किया हंगामा

Wed, 13 Nov 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Nov 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
utu student angry for back paper

बीटेक में ईयर बैक लगने पर सौ से ज्यादा छात्रों ने उत्तराखंड तकनीकी विवि में प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्र विवि में धरने पर बैठ गए। शाम साढ़े छह बजे तक विवि के अधिकारी इन छात्रों को नियमों की दुहाई देते रहे। तीन दिन की चेतावनी देकर छात्र लौट गए।

विज्ञापन


प्रदेशभर से आए छात्र
बीटेक के परीक्षा परिणामों में फेल होने वाले छात्र बुधवार को सुद्धोवाला स्थित तकनीकी विवि परिसर पहुंचे। प्रदेशभर से आए 100 से ज्यादा छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि की लापरवाही और नियमों में परिवर्तन की वजह से उनकी ईयर बैक लगी है। छात्रों का कहना था कि प्रदेशभर में 1200 से ज्यादा ऐसे छात्र हैं, जिनकी ईयर बैक लग गई है। छात्रों ने मांग की कि ईयर बैक तुरंत हटाई जाए तो पुराने नियमों के तहत उन्हें आगामी सेमेस्टर में एंट्री दी जाए।
विज्ञापन


छात्रों ने की नारेबाजी
विवि ने इससे साफ इंकार कर दिया। विवि प्रशासन ने जानकारी दी कि एक वर्ष के दोनों सेमेस्टर में छात्र को केवल चार विषयों में ही फेल होने की छूट दी जाती है। इससे ऊपर फेल होते ही ईयर बैक का प्रावधान है। छात्र मानने को तैयार नहीं थे। विवि ने ऐसे छात्रों को कॉपियों की मुफ्त में दोबारा जांच कराने को कहा लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों का आरोप था कि उन्हें इंटरनल परीक्षाओं में भी कम अंक दिए गए हैं जो कि उनके फेल होने की वजह हैं। मौजूद अधिकारियों ने कहा कि विवि के नियम के मुताबिक यदि एक्सट्रनल परीक्षा में पास हैं तो इंटरनल परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक दे दिए जाएंगे।


उग्र आंदोलन की चेतावनी
इस पर कुछ छात्र मान गए। बाकी छात्र शाम तक कुलसचिव अवनीश जैन, परीक्षा नियंत्रक आरके सिंह, उपकुलसचिव डा. आशीष उनियाल को घेरे रहे। जानकारी मिलने पर शाम करीब साढ़े चार बजे विवि के कुलपति प्रो. वीके जैन भी मौके पर पहुंचे। बावजूद इसके छात्र नहीं माने। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में विवि ने अपना निर्णय न बदला तो वह दोबारा उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed