{"_id":"67a4a2a163a1e52257e104ba5011617e","slug":"utu-ready-to-held-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू का रुख बदला, परीक्षा कराने को तैयार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूटीयू का रुख बदला, परीक्षा कराने को तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के विभिन्न कालेजों में प्रोफेशनल कोर्स के चार हजार छात्रों की परीक्षा का संकट समाप्त हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन से मिले निर्देशों के बाद उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) ने इन छात्रों की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह था मामला
यूटीयू के प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के 4000 छात्रों की परीक्षा शासनादेश की वजह से अटक गई थी। तकनीकी विवि ने श्रीदेव सुमन विवि को जिम्मेदार बताया था लेकिन श्रीदेव सुमन विवि ने इससे इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर
बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने छात्रों की यह समस्या ‘संकट में प्रदेश के चार हजार छात्र’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की तो शासन ने हस्तक्षेप किया। अब इन छात्रों की परीक्षा यूटीयू ही कराएगा। इसकी पुष्टि यूटीयू अधिकारियों ने कर दी है।
विज्ञापन
हमें जानकारी मिल गई है। कुलपति की ओर से भी निर्देश मिल गए हैं। हम जल्द ही वेबसाइट पर परीक्षा प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहे हैं।
-अवधेश नौटियाल, उपकुलसचिव, यूटीयू