फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU new plan to solve examination mess.

परीक्षा में गड़बड़ी पर जागा यूटीयू, खामियां दूर करने को नया प्लान

Fri, 04 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
UTU new plan to solve examination mess.

उत्तराखंड तकनीकी विवि की परीक्षाओं में अक्सर सामने आने वाली त्रुटियों को दूर करने के लिए विवि ने नया प्लान लागू कर दिया है। इसके लिए सभी संबद्ध तकनीकी, प्रोफेशनल कॉलेजों को बुलावा भेजा गया है। वह अपने छात्रों की परीक्षा संबंधी समस्या, विवि के सामने रखेंगे। इस पर विवि तत्काल कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


सभी कॉलेज रखेंगे समस्याएं
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुंवर राज वैसला ने बताया कि विवि से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों को तीन मार्च से 30 मार्च के बीच अलग-अलग दिन बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां निस्तारण कैंप का आयोजन होगा, जिसमें सभी कॉलेज अपने छात्रों के परीक्षा परिणाम, अंकतालिका त्रुटि, उपाधि से लेकर अन्य देयकों के बारे में अपनी समस्याएं रखेंगे। विवि के अधिकारी मौके पर ही इन कॉलेजों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अधिकृत अधिकारी को समस्याओं से जुड़े सभी प्रमाण के साथ प्रस्तुत होना होगा। पहली बार किसी विवि ने छात्रों की परीक्षा परिणाम संबंधी त्रुटियां दूर करने के लिए यह प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed