{"_id":"4295d2876051c9401565db97092772bb","slug":"utu-made-minimum-correction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के पेपर में यूटीयू ने किया मामूली सुधार ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलएलबी के पेपर में यूटीयू ने किया मामूली सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jan 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने एलएलबी की परीक्षाओं में आ रही समस्याओं में बुधवार को मामूली सुधार किया गया। परीक्षा में विवि ने इंस्ट्रेक्शन जारी किया। इसके साथ ही हिंदी माध्यम वाले छात्रों को हिंदी में ही एलएलबी का पेपर भी मिला। हालांकि प्रश्न पत्र में सवालों के अंकों से छात्र अभी अनजान ही रहे। उधर विवि ने आठ जनवरी को होने वाली एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह नौ जनवरी को होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रतिदिन की खामियां छात्रों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। बुधवार को विवि ने इसमें कुछ सुधार किया। एलएलबी के छात्रों ने बताया कि उनके कंपनी लॉ के प्रश्न पत्र पर बुधवार को इंस्ट्रक्शन लिखा हुआ आया कि किस सेक्शन से कितने सवाल हल करने हैं।
विज्ञापन
आठ जनवरी का पेपर कैंसिल
विवि ने हिंदी माध्यम वाले छात्रों को भी हिंदी में ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया। हालांकि विवि ने अब भी यह साफ नहीं किया कि किस सवाल का जवाब कितने शब्दों में देना है और किस सवाल पर कितने अंक मिलेंगे। दूसरी ओर, यूटीयू ने आठ जनवरी को होने वाली एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की प्रोफेशनल एथिक्स एंड प्रोफेशनल अकाउंटिंग का पेपर स्थगित कर दिया। अब यह परीक्षा नौ जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगी। इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक डा. अलकनंदा अशोक ने जारी की।
विज्ञापन
दो सवाल आए सिलेबस से बाहर
विवि की एसजीआरआर आईटीएस में मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा थी। परीक्षा में दो सवाल ऐसे आए जो कि सिलेबस में से नहीं थे। मामले की जानकारी विवि को दी गई तो विवि ने करीब आधा घंटा बाद दो नए सवाल छात्रों को उपलब्ध करा दिए। छात्रों को इसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया। दूसरी ओर, बीबीए के पेपर में भी कई सवाल आउट ऑफ सिलेबस थे। इससे छात्र परेशान रहे।