फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu counseling in uttarakhand news

UTU में काउंसिलिंग का दूसरा चरण भी फ्लॉप

Tue, 19 Aug 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Aug 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
utu counseling in uttarakhand news

दो राउंड की काउंसिलिंग के बावजूद उत्तराखंड में बीटेक की 12500 सीटों में से 9000 से ज्यादा खाली रह गई हैं।

विज्ञापन


सीधे बीटेक में दाखिला देने की मांग
स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने शासन को पत्र भेज 12वीं पास छात्रों को सीधे बीटेक में दाखिला देने की मांग उठाई है।

इस बार तकनीकी विवि की बीटेक काउंसिलिंग तब शुरू हुई जब अन्य प्रदेशों और विश्वविद्यालयों में दाखिले पूरे हो चुके थे। यूटीयू की काउंसिलिंग में सन्नाटे की अहम वजह यही रही।
विज्ञापन


प्रथम चरण में खाली रह गई 10975 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी काउंसिलिंग भी विफल रही। दूसरे चरण में 3381 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 3255 छात्रों ने च्वाइस लॉक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें काफी छात्र ऐसे थे, जो सीट अपग्रेड करने के लिए द्वितीय चरण में शामिल हुए। पहले चरण में 1525 सीटों के बाद दूसरे चरण में भी केवल 1584 सीटें आवंटित हो पाईं।

चूंकि, दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है इसीलिए इस आंकड़े में मामूली फेरबदल हो सकता है। यूटीयू के उपकुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि बची हुई सीटों पर 12वीं पास छात्रों को डायरेक्ट एडमिशन के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है।


दाखिले के लिए 12वीं में 45 प्रतिशत अंक जरूरी है। शासन से अनुमति मिलते ही डायरेक्ट एडमिशन की राह खोल दी जाएगी।

डिप्लोमा में भीड़ जारी
डिग्री से इतर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद की ऑनलाइन काउंसिलिंग का द्वितीय चरण भी हिट रहा।

डिप्लोमा के लिए 6240 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 6220 ने च्वाइस लॉक की और 2481 छात्रों को सीट आवंटित की गई। अब पालिटेक्निक में करीब एक हजार सीटें ही खाली रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed