फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU Bed exam from seven novermber

सात नवंबर से होगी यूटीयू बीएड परीक्षा

Fri, 18 Oct 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Oct 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
UTU Bed exam from seven novermber

उत्तराखंड तकनीकी विवि ने बीएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं सात नवंबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन


विवि के मुताबिक सभी परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद यह कार्यक्रम जारी किया गया है। यूटीयू की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक बीएड की परीक्षांए और बैक परीक्षाएं सात नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

26 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन
विवि के डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर अवधेश नौटियाल के मुताबिक सभी संस्थान अपने छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म किसी भी कार्यदिवस में 19 अक्तूबर तक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 26 अक्तूबर तक विवि में जमा होंगे। इसके बाद कोई भी परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सत्र 2012-13 में बीएड में कुछ संस्थानों ने करीब 1500 दाखिले सीधे कर लिए थे। इन पर विवाद हुआ। इस बीच बीएड कालेजों को शासन ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से तत्काल संबद्ध कर दिया। बावजूद इसके इन 1500 छात्रों का कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने विशेष प्रावधान के तहत इन छात्रों को वैध करार देते हुए इनकी परीक्षा की जिम्मेदारी यूटीयू को दे दी थी। इसके पश्चात विवि ने सभी छात्रों के प्रमाण पत्रों की गहन जांच करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed