{"_id":"5bc93f7167ba17184fce5f016c6ca032","slug":"utu-b-tech-counselling-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"12500 सीटों के लिए UTU की बीटेक काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12500 सीटों के लिए UTU की बीटेक काउंसिलिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Jul 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में बीटेक की 12500 सीटों पर दाखिले के लिए मंगलवार से बीटेक काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। छात्र काउंसिलिंग के लिए 15 से 22 जुलाई तक शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई मेंस रैंक के आधार पर काउंसिलिंग
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तकनीकी विवि की जेईई मेंस रैंक के आधार पर काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। फीस जमा करने के बाद छात्र 17 से 25 जुलाई के बीच ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण के तहत 28 जुलाई को ऑनलाइन सीट आवंटित की जाएगी, जिसकी सूचना छात्र को मोबाइल पर भी भेजी जाएगी। आवंटित सीटों पर छात्र 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बची सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसिलिंग पांच अगस्त से शुरू होगी। छात्र पांच से नौ अगस्त के बीच काउंसिलिंग शुल्क जमा करा सकते हैं।
सात अगस्त से 13 अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भरी जाएगी। इसके बाद 16 अगस्त को सीट आवंटित होगी। जिन पर छात्र 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच दाखिला ले सकते हैं।
यहां करें क्लिक : www.ukcounseling.nic.in